Breaking News

कछला गंगा घाट और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

कछला गंगा घाट और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

बदायूं: आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट एवं प्रमुख कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने “Zero Incident, Zero Accident” के लक्ष्य के तहत श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कछला गंगा घाट पर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और जल पुलिस की तैनाती समेत अन्य प्रबंधों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थलों, रूट डायवर्जन, पुलिस बैरियर, भीड़ नियंत्रण और वैकल्पिक मार्गों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि कांवड़ियों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

एसएसपी ने पुलिस बल को कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील बिंदुओं और कछला गंगा घाट पर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात पुलिसकर्मी अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीन कुमार और कछला चौकी प्रभारी अविनाश पुंडीर सहित अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से 9 लाख रुपये उड़ाने वाला नौकर गिरफ्तार: पुलिस ने नकदी और लग्जरी सामान बरामद किया

एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से 9 लाख रुपये उड़ाने वाला नौकर गिरफ्तार: पुलिस ने …