Breaking News

बिसौली: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने पूर्व विधायक आर.के. शर्मा के 60वें जन्मदिन पर किया भव्य स्वागत।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने पूर्व विधायक आर.के. शर्मा के 60वें जन्मदिन पर किया भव्य स्वागत।

आई एम खान 

बिसौली: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक पंडित आर.के. शर्मा के भानपुर स्थित आवास पर आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उनके 60वें जन्मदिन की खुशी में केक काटा गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आर.के. शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं की जाएगी और हर कार्यकर्ता के हितों की रक्षा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, पंडित राजकुमार शर्मा, सुधाकर शर्मा, जिला सचिव आकाश मिश्रा, लखन कैलासी, आशीष कैलासी, दीपेश यादव, सुधीर गुप्ता, ओमेंद्र सिंह यादव, अन्नू यादव, अवनेश शंखधार और वंश मिश्रा सहित उनके तमाम शुभचिंतक एवं गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से 9 लाख रुपये उड़ाने वाला नौकर गिरफ्तार: पुलिस ने नकदी और लग्जरी सामान बरामद किया

एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से 9 लाख रुपये उड़ाने वाला नौकर गिरफ्तार: पुलिस ने …