Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल: सिविल जज ने जेल का किया निरीक्षण, बंदियों को दी कानूनी जानकारी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल: सिविल जज ने जेल का किया निरीक्षण, बंदियों को दी कानूनी जानकारी।

संवाददाता – शैलेश सिंह

चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सिविल जज (सीडी) एवं पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ ने शनिवार को जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण किया और विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया।

निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सचिव ने शिविर में पहुंचे बंदियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया। इसके साथ ही महिला और पुरुष बैरकों का जायजा लिया गया।

जेल अस्पताल में बंदियों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी मरीजों को समय पर दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। पाकशाला का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

महिला बंदियों से अलग से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी गईं। उनके साथ रह रहे बच्चों की शिक्षा और देखभाल की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली गई।

सचिव ने बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता के अधिकार के बारे में जागरूक किया और जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि जो बंदी कानूनी मदद चाहते हैं, उनकी सूची तैयार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजी जाए, ताकि उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

यह कार्यक्रम बंदियों को न्यायिक सहायता से जोड़ने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!