Breaking News

युवतियों को धमकाकर वसूली करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, लाखों के गहने बरामद।

युवतियों को धमकाकर वसूली करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, लाखों के गहने बरामद।

संवाददाता – शमशेर सिंह

चंदौली। जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवतियों को डराकर नकदी और आभूषण वसूलने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये से अधिक के जेवर और नकदी बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रसादपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो युवकों ने उसकी बेटी को धमकाकर घर से गहने और नकदी मंगवाई। आरोप है कि डर के माहौल में युवती ने घर में रखे आभूषण और करीब एक लाख रुपये आरोपियों को सौंप दिए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए धानापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को शहीद गांव के समीप गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चांदी व सोने के कई आभूषण, जिनमें पायल, मांग टीका, अंगूठी, कमरबंद, टॉप्स और नथ शामिल हैं, के साथ ही नकद धनराशि भी बरामद हुई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवतियों को भयभीत कर उनसे धन और गहने हासिल करते थे और उस रकम को अपनी मौज-मस्ती में खर्च करते थे। शेष आभूषणों को बेचने की तैयारी भी की जा रही थी।

इस पूरे प्रकरण को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं, जिनमें इसे आपसी जान-पहचान या प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला भी बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। यह गिरफ्तारी अभियान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!