Breaking News

प्रभारी मंत्री राकेश सचान का आज बलरामपुर दौरा।

प्रभारी मंत्री राकेश सचान का आज बलरामपुर दौरा।

रिपोर्ट – गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्र उद्योग विभाग के मंत्री एवं जनपद बलरामपुर के प्रभारी मंत्री राकेश सचान आज एक दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचेगे।

सूत्रों के अनुसार मंत्री राकेश सचान का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा —

शाम 4:30 बजे प्रभारी मंत्री बलरामपुर पहुंचेंगे।

इस दौरान वह निरीक्षण भवन में जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट व वार्ता करेंगे।

शाम 4:45 बजे वे अटल भवन, तुलसी पार्क में आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह से जुड़ी कार्यशाला एवं प्रेसवार्ता में शामिल होंगे।

शाम 5:05 बजे मंत्री राकेश सचान UPT होटल में सरदार पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां वे जनप्रतिनिधियों और जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों — जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी के साथ बैठक करेंगे।

शाम 5:30 बजे वे बलरामपुर से लखनऊ स्थित आवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!