Breaking News

फाइनेंस के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली, राहगीरों में दहशत।

फाइनेंस के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली, पुलिस बनी मूकदर्शक।

मोहित यादव, संवाददाता 

बदायूं। जनपद में फाइनेंस के नाम पर अवैध वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बोलेरो सवार कुछ लोग राहगीरों को जबरन रोककर बाइक और कार चालकों से मोटी रकम वसूल रहे हैं। आरोप है कि ये लोग गाड़ियों को ओवरटेक कर रास्ते में रोकते हैं और फाइनेंस बकाया का हवाला देकर डराने-धमकाने के साथ वसूली करते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, वसूली का विरोध करने पर इन लोगों द्वारा वाद-विवाद और धमकी भी दी जाती है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका सिर्फ मूकदर्शक बनी हुई है, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।

बताया जा रहा है कि यह गिरोह मुजरिया से कछला रोड पर लगातार सक्रिय है और आए दिन राहगीरों को अपना शिकार बना रहा है। वसूली में प्रयुक्त सफेद रंग की बोलेरो कार पर पीछे की नंबर प्लेट नहीं लगी है, जबकि सामने का नंबर UP 24 2441 बताया जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मामले की जांच कर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!