Breaking News

बदायूं में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का भव्य स्वागत समारोह 2 जुलाई को। 

बदायूं में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का भव्य स्वागत समारोह 2 जुलाई को। 

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का आगामी 2 जुलाई 2026, गुरुवार को प्रथम बार जनपद बदायूं आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। इस अवसर पर उनके सम्मान में एक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजित किया जाएगा।

पार्टी के जिला संगठन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, स्वागत यात्रा के पश्चात मुख्य अभिनंदन कार्यक्रम दोपहर 01:00 बजे आर.के. रिसॉर्ट (कृष्णा लॉन), श्याम नगर, बदायूं में संपन्न होगा। भारतीय जनता पार्टी, जनपद बदायूं ने सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तथा भाजपा परिवार के प्रत्येक सदस्य से इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!