Breaking News

गंजडुंडवारा: वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस का अभियान, दो गिरफ्तार।

वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस का अभियान, दो गिरफ्तार।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज: कासगंज जनपद में अपराधियों और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गंजडुंडवारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कासगंज, श्री ओ.पी. सिंह के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए रात्रि अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत गंजडुंडवारा पुलिस ने क्षेत्र में दबिश देकर दो वारंटी अभियुक्तों को दबोचने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जहां उनके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के लिए अपराधियों और वारंटी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

Check Also

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश।

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश। बदायूं। …