Breaking News

फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से साइकिल सवार दो भाई घायल, हालत गंभीर।

फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से साइकिल सवार दो भाई घायल, हालत गंभीर।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। जिले के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार दो किशोर भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि दोनों किशोर साइकिल ठीक कराकर अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान ढमडेरा बंबा के पास तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायल किशोरों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया।

हादसे के बाद डंपर अनियंत्रित होकर पास की पुलिया को तोड़ते हुए खाई के ऊपर जा लटका। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

Spread the love

Check Also

प्लॉट पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप।

प्लॉट पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी …