Breaking News

फर्रुखाबाद: अंग्रेजी शराब की दुकान पर दबंगों का तांडव, सेल्समैन को पीटकर किया लहूलुहान।

फर्रुखाबाद: अंग्रेजी शराब की दुकान पर दबंगों का तांडव, सेल्समैन को पीटकर किया लहूलुहान।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। जनपद के कादरी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर देर रात दबंगों ने जमकर हंगामा किया। दबंगों ने सेल्समैन को हटाने की मांग को लेकर दुकान में घुसकर सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायल सेल्समैन को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवास विकास स्थित यह शराब की दुकान उन्नाव निवासी शुभम जायसवाल की पत्नी के नाम पर है। रविवार देर रात कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और मैनेजर दीपक कुमार से सेल्समैन को तुरंत काम से हटाने की मांग करने लगे। मैनेजर ने सोमवार सुबह इस पर विचार करने का आश्वासन दिया, लेकिन आरोपी अपनी जिद पर अड़े रहे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दबंगों ने सेल्समैन को खींचकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

दुकान के मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि सेल्समैन ने उन्हें फोन कर सूचना दी थी कि कुछ लोग बिक्री नहीं करने दे रहे हैं और मशीन भी उठा ली है। मैनेजर जब मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की और गला पकड़ने की कोशिश की। मैनेजर का आरोप है कि हमलावरों की संख्या 6-7 थी, जिन्होंने न केवल दुकान में तोड़फोड़ की, बल्कि मैनेजर और सेल्समैन के साथ जमकर मारपीट की।

घटना की सूचना पाकर कादरी गेट थाना पुलिस और आवास विकास चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी हमला करते हुए कैद हुए हैं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मामले में कोई आधिकारिक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!