Breaking News

फर्रुखाबाद ब्रेकिंग: पेट्रोल से महिला की मौत का खुलासा, खुद लगाई थी आग।

फर्रुखाबाद ब्रेकिंग: पेट्रोल से महिला की मौत का खुलासा, खुद लगाई थी आग।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। थाना जहानगंज क्षेत्र में पेट्रोल से महिला को जलाकर मारने के मामले में पुलिस ने 36 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा किया है। शुरुआत में मृतका के पिता ने बेटी के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई कुछ और सामने आई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला का पिछले चार वर्षों से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाले दिन वह स्कूटी से अपने प्रेमी से मिलने गई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

आश्चर्यजनक रूप से आग लगने के बाद भी महिला स्कूटी से खुद अस्पताल पहुंची। हालांकि, गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई।

एएसपी ने बताया कि मामले की जांच में हत्या का आरोप गलत साबित हुआ है। पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

एसपी आरती सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन टीमें गठित की थीं। टीमों की लगातार कोशिश के बाद घटना का जल्द खुलासा कर लिया गया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!