Breaking News

फर्रुखाबाद: जमीनी विवाद में खूनी खेल, दबंगों ने महिला को मारी गोली, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

फर्रुखाबाद: जमीनी विवाद में खूनी खेल, दबंगों ने महिला को मारी गोली, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद: जनपद के थाना कम्पिल क्षेत्र के आजम नगर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ दबंगों ने आपसी रंजिश के चलते एक महिला को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गांव में पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज सुबह दबंगों ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित महिला का आरोप है कि इस विवाद के संबंध में उन्होंने कई बार स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और तहरीर दी थी। महिला के बेटे ने आरोप लगाया कि थाने के दरोगा ने उनकी शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

पुलिस की कथित लापरवाही का फायदा उठाते हुए दबंगों के हौसले बुलंद हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सुनवाई न होने से उत्साहित दबंगों ने आज जान से मारने की नियत से उन पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली महिला की पीठ में जा लगी। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।

आनन-फानन में परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी ले गए, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना ने एक ओर जहां स्थानीय कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उंगलियां उठ रही हैं। पीड़ित परिवार ने अब उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अपराधियों के खुलेआम घूमने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!