Breaking News

फैजगंज: कुलदीप जाटव एवं संजीव सागर के निधन पर सतीश प्रेमी ने जताया शोक, शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस।

फैजगंज: कुलदीप जाटव एवं संजीव सागर के निधन पर सतीश प्रेमी ने जताया शोक, शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस।

आई एम खान

बिसौली (फैजगंज)। नगर पंचायत फैजगंज में कुलदीप जाटव एवं संजीव सागर के निधन की दुखद सूचना मिलते ही राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (भारत सरकार) के पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर सतीश प्रेमी उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपना दुख साझा किया।

सतीश प्रेमी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार क्षति को सहने का संबल प्रदान करें। उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की बात कही। इस अवसर पर एडवोकेट कपिल, गौरव कुमार, प्रकाश प्रजापति, पाले अली, अनमोल सागर और मुकेश पाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …