Breaking News

सहसवान में कलश शोभा यात्रा निकली, आचार्य बलराम कृष्ण वृंदावन द्वारा 19 से 26 तक भागवत कथा का आयोजन। 

सहसवान में कलश शोभा यात्रा निकली, आचार्य बलराम कृष्ण वृंदावन द्वारा 19 से 26 तक भागवत कथा का आयोजन। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। सहसवान नगर के मोहल्ला बजरिया से बांके बिहारी मंदिर में भागवत कथा प्रारंभ होने से पहले कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर तहसील रोड, कचहरी, बाजार विल्सन गंज, रोडवेज बस स्टैंड, कोतवाली, नवादा होते हुए नयागंज तक गई। यात्रा के दौरान रास्ते में कई मंदिरों में पूजा अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ कलश यात्रा में भाग लिया।

कलश यात्रा पठान टोला होते हुए वापस बांके बिहारी मंदिर, बजरिया पहुंची। इस आयोजन के संबंध में बताया गया कि 19 तारीख से 26 तारीख तक आचार्य बलराम कृष्ण वृंदावन द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जबकि 26 तारीख को भंडारा भी किया जाएगा, जिसमें हजारों भक्त शामिल होंगे।

इस अवसर पर स्थानीय समाज के गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से सर्वेश महेश्वरी, मधु महेश्वरी, साधना महेश्वरी, नीतू महेश्वरी, अधीर सक्सेना, महेश चंद्र महेश्वरी, पलकी महेश्वरी, आदर्श सक्सेना, सुभाष महेश्वरी, नितिन महेश्वरी, धीरज सक्सेना, मुकुल महेश्वरी, उमेश महेश्वरी, कल्लू सेठ, सौरभ सक्सेना, महेश महेश्वरी सहित सैकड़ों भक्त शामिल थे।

इस कलश शोभा यात्रा और भागवत कथा ने पूरे इलाके में धार्मिक उत्साह और उमंग का माहौल पैदा कर दिया। लोगों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और मंदिरों में की गई पूजा अर्चना में श्रद्धा और भक्ति दिखाई दी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!