Breaking News

सहसवान में अकीदत और उल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा, मुल्क की सलामती के लिए उठीं हजारों दुआएं।

सहसवान में अकीदत और उल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा, मुल्क की सलामती के लिए उठीं हजारों दुआएं।

संवाददाता, मुकीम अहमद 

सहसवान (बदायूं)। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरी अकीदत, पारंपरिक अदब और जोशो-खरोश के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए वस्त्र धारण कर निर्धारित समय के अनुसार नगर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए एकत्रित होने लगे। नगर में नमाज की शुरुआत सुबह साढ़े छह बजे पुरानी ईदगाह अहले हदीस से हुई, जहाँ पेश इमाम नईम अब्दुल्ला ने नमाज मुकम्मल कराई।

इसके बाद सुबह ठीक सात बजे नगर की सबसे मुख्य और बड़ी ईदगाह मीरा साहब अली में हजारों की संख्या में पहुंचे अकीदतमंदों को पेश इमाम सैय्यद रूवेद ने नमाज अदा कराई। वहीं मोहल्ला शाहबाजपुर स्थित जामा मस्जिद में सुबह आठ बजे पेश इमाम कारी खलीक उर रहमान की सरपरस्ती में नमाज अदा की गई। नमाज संपन्न होने के बाद देश में अमन-चैन, तरक्की और कौम की सलामती के लिए सामूहिक रूप से हजारों हाथ एक साथ दुआ में उठे। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अपने-अपने घरों पर सुन्नत-ए-इब्राहिमी पर अमल करते हुए जानवरों की कुर्बानी दी।

त्योहार के मद्देनजर इस बार नगर पालिका प्रशासन की व्यवस्थाएं बेहद चकाचक नजर आईं। पालिका चेयरमैन मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां और अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के कड़े निर्देशों के बाद सुबह से ही सभी ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया था। नमाजियों की सुविधा के लिए चूने का छिड़काव और पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी ताकि कहीं भी गंदगी न रहने पाए।

इसके साथ ही पालिका के सौजन्य से मुख्य ईदगाह के गेट के सामने एक स्थाई अतिथि शिविर भी लगाया गया था, जहाँ लोगों के बैठने का उत्तम प्रबंध रहा। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला भी सुबह से ही मोर्चे पर डटे रहा। सुरक्षा की दृष्टि से तहसीलदार राकेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, पालिका ईओ डॉ. राजेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। इस मौके पर मौजूद आला अधिकारियों ने भी एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!