Breaking News

दबतोरी रोड हादसा: 13 दिन चले संघर्ष के बाद छात्र ने दम तोड़ा, परिवार में मचा कोहराम।

दबतोरी रोड हादसा: 13 दिन चले संघर्ष के बाद छात्र ने दम तोड़ा, परिवार में मचा कोहराम।

बिसौली: दबतोरी रोड पर करीब 13 दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अतरपुरा निवासी 18 वर्षीय मंजीत मौर्य की बुधवार को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई। मंजीत की असमय मौत से उसके परिजनों और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

मृतक मंजीत मौर्य पुत्र बृज किशोर अतरपुरा का निवासी था। बीते 18 जून को वह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान दबतोरी रोड पर गांव परवेजनगर के समीप सामने से आ रही गौ रक्षा एंबुलेंस से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, जहाँ 13 दिनों तक चले लंबे संघर्ष के बाद बुधवार एक जुलाई को उसने अंतिम सांस ली।

मंजीत रामेश्वर दयाल इंटर कॉलेज, भटपुरा में कक्षा 11 का छात्र था। उसकी मृत्यु की खबर मिलते ही कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों और सहपाठियों में दुख की लहर दौड़ गई। युवक अपने पीछे दो भाई वीरेश और सौरभ को छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम पैतृक गांव अतरपुरा में गमगीन माहौल के बीच उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!