Breaking News

बदायूं: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस: इनाया हॉस्पिटल में डॉक्टर्स का सम्मान, सेवा ही धर्म का लिया संकल्प।

बदायूं: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस: इनाया हॉस्पिटल में डॉक्टर्स का सम्मान, सेवा ही धर्म का लिया संकल्प।

बदायूं: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर इनाया हॉस्पिटल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवा एकता मंच के अध्यक्ष हसन खान ने हॉस्पिटल पहुंचकर डॉ. शबाब हुसैन (बी.यू.एम.एस) का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उनके कार्यों की सराहना की।

सेवा है डॉक्टरों की असली पहचान

इस अवसर पर डॉ. शबाब हुसैन उर्फ आशू ने चिकित्सकों के योगदान और उनकी जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “चिकित्सक दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज के लिए डॉक्टरों के त्याग और समर्पण को सम्मान देना है। एक अच्छे डॉक्टर की असली पहचान यही है कि वह अस्पताल में रोते हुए आने वाले मरीज को हंसाते हुए विदा करे।” उन्होंने यह भी दोहराया कि स्वस्थ समाज के निर्माण में डॉक्टरों की भूमिका अतुलनीय है और वे हर विषम परिस्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर हैं।

कार्यक्रम के दौरान फरमान, फार्मासिस्ट हाजी एहसान अहमद, नर्सिंग स्टाफ परवेज गाजी, समीर, राम बाबू, लैब टेक्नीशियन कासिम और कैफ सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!