Breaking News

बिसौली: गंगा देवी इंटर कॉलेज में मनाया गया वन महोत्सव, छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ।

गंगा देवी इंटर कॉलेज में मनाया गया वन महोत्सव, छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ।

आई एम खान 

बिसौली: ग्राम पैगा भीखमपुर स्थित गंगा देवी इंटर कॉलेज में वन विभाग के सहयोग से वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधे रोपित किए गए, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को वनों के महत्व और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ग्राम प्रधान सुरेश यादव ने ग्लोबल वार्मिंग की गंभीर चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘पेड़ लगाओ-जंगल बचाओ’ का आह्वान करते हुए कहा कि यदि हमने आज पर्यावरण का संरक्षण नहीं किया, तो आने वाले समय में सांस लेने के लिए स्वच्छ हवा का संकट गहरा सकता है। उन्होंने छात्रों और उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण को हरा-भरा रखने की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नेमपाल सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी दूरबीन सिंह और बिसौली वन रेंज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने मिलकर भविष्य के लिए सुरक्षित और शुद्ध वातावरण बनाने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!