Breaking News

बिसौली: दुर्गा अष्टमी पर माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, जय माता दी के गूंजे जयकारे

दुर्गा अष्टमी पर माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, जय माता दी के गूंजे जयकारे।

आई एम खान 

बिसौली। नवरात्रि के पावन पर्व में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर नगर के विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही भक्तजन माता के दर्शन के लिए मंदिरों की ओर निकल पड़े और कई स्थानों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहे।

श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जिन घरों में नौ दिनों से कलश स्थापना कर पूजा की जा रही थी, वहां अष्टमी के दिन विशेष अनुष्ठान संपन्न किए गए। नगर के प्राचीन मंदिरों में भी दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

मंदिरों में भजन-कीर्तन और “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कई स्थानों पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जिसके बाद व्रत रखे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपना उपवास पूर्ण किया।

इस दौरान मंदिर परिसरों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!