Breaking News

बदायूं: 07 फरवरी को आयोजित होगी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026

07 फरवरी को आयोजित होगी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026

कक्षा 9 व 11 के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र पर पूरी की गई तैयारियाँ।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूँ। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य भगत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 (कक्षा 9 एवं 11) का आयोजन 07 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्र मदन लाल इंटर कॉलेज, बिसौली, बदायूँ में सम्पन्न होगी।

प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केन्द्र पर पहुँचने की अपील की है।

उन्होंने यह भी बताया कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट

https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/AdminCard

से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी के ई-प्रवेश पत्र में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे समय रहते आवश्यक सुधार करवा लें।

परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी शबाना (प्रवेश परीक्षा प्रभारी) मोबाइल नंबर 9897381634 तथा रमाकांत शर्मा (आईटी सेल) मोबाइल नंबर 9536862020 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!