Breaking News

बदायूं: वजीरगंज में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: तीन अवैध क्लीनिक सील, झोलाछाप गिरफ्तार।

वजीरगंज में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: तीन अवैध क्लीनिक सील, झोलाछाप गिरफ्तार।

वजीरगंज, बदायूँ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने वजीरगंज कस्बे में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई से नगर के चिकित्सा जगत में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में तमाम अवैध क्लीनिक संचालक अपने शटर गिराकर मौके से फरार हो गए।

छापेमारी की यह कार्रवाई मुख्य रूप से कस्बे की ‘डॉक्टरों वाली गली’ के नाम से मशहूर बड़ा बाजार क्षेत्र में की गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी बिसौली साईं आश्रित शाख मुरी के नेतृत्व में टीम जब लव-कुश क्लीनिक पहुंची, तो वहां के संचालक सुशील कुमार से जरूरी दस्तावेजों की मांग की गई। वैध दस्तावेज न दिखा पाने पर संचालक उत्तेजित हो गया और उसने अपने क्लीनिक का रिकॉर्ड रजिस्टर फाड़ना शुरू कर दिया। इस हरकत पर उप जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से उसे पुलिस हिरासत में लेकर थाना भिजवा दिया।

प्रशासन की इस सख्ती को देखते ही पूरे कस्बे के झोलाछाप डॉक्टरों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते सभी क्लीनिक बंद हो गए। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लव-कुश क्लीनिक के साथ-साथ रामकुमार क्लीनिक और खान क्लीनिक को भी सील कर दिया। इन सभी संचालकों को नोटिस जारी करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई है।

बता दें कि वजीरगंज कस्बे में लंबे समय से बड़े स्तर पर अवैध नर्सिंग होम और क्लीनिकों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इस संयुक्त छापेमारी ने अवैध संचालकों की नींद उड़ा दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण के स्वास्थ्य सेवाएं चलाने वालों के खिलाफ भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!