Breaking News

बदायूँ: उघैती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार।

दायूँ: उघैती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार।

बदायूँ। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उघैती पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में उपद्रव और शांति भंग करने की आशंका में नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 170, 126 और 135 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

थाना उघैती पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लगातार निगरानी के दौरान इन व्यक्तियों को शांति व्यवस्था भंग करने के संदेह में पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में गोपालपुर निवासी गेदनलाल पुत्र रामदीन, संजरपुर थाना अलापुर निवासी मोरपाल पुत्र ओमप्रकाश तथा गोपालपुर थाना उघैती निवासी देशराज, रोहताश, महाराज, दीनदयाल, नत्तूलाल, पूरन सिंह और रूप सिंह शामिल हैं।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद की कानून-व्यवस्था खराब करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!