Breaking News

शाहजहांपुर: लीड कान्वेंट स्कूल में उत्साह और परंपरा के साथ मनाया गया लोहड़ी पर्व।

लीड कान्वेंट स्कूल में उत्साह और परंपरा के साथ मनाया गया लोहड़ी पर्व।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। शहर के लीड कान्वेंट स्कूल में मंगलवार को लोहड़ी का पर्व पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती तराना जमाल के निर्देशानुसार सभी शिक्षिकाएं पंजाबी पारंपरिक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचीं, जिससे कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग और भी गहरा हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मो. जमाल एवं प्रधानाचार्या तराना जमाल द्वारा किया गया। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अग्नि के चारों ओर परंपरागत ढंग से फेरे लगाते हुए रेवड़ी, मूंगफली, फूल-फूले आदि अर्पित कर लोहड़ी पर्व मनाया। इसके साथ ही मकर संक्रांति के अवसर को ध्यान में रखते हुए सभी ने उड़द की खिचड़ी का आनंद लिया।

प्रधानाचार्या तराना जमाल ने कहा कि ऐसे पर्व बच्चों और शिक्षकों को हमारी संस्कृति, परंपराओं और आपसी सौहार्द का महत्व समझाते हैं। इससे विद्यालय में एक सकारात्मक और आनंदमय वातावरण बनता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं व स्टाफ का विशेष योगदान रहा, जिनमें श्रीति सिंह, चांदनी अनवर, अंजलि अग्निहोत्री, नाजिया, राहत, सवा, रूपा सिंह, अपर्णा, रितु, रीमा सक्सेना, आस्था मिश्रा, शबेनूर, लोचन, शाइस्ता, चांदनी, शोएबा, इकरा, सामीना, नाजरीन, वरिशा, नीतू सक्सेना, फराह खान, तरन्नुम अजमी, संतोष सक्सेना, शकील अहमद, दीपक, रितिक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उल्लास और सांस्कृतिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!