Breaking News

बदायूं: सीडीओ केशव कुमार की आईएएस पद पर पदोन्नति।

सीडीओ केशव कुमार की आईएएस पद पर पदोन्नति।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

बदायूँ। उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति विभाग द्वारा 30 दिसंबर 2025 को जारी आदेश के अनुसार जनपद बदायूँ के मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत किया गया है। वह 2004 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं तथा उन्हें वर्ष 2018 का आईएएस बैच आवंटित किया गया है।

मूल रूप से जमशेदपुर (झारखंड) निवासी केशव कुमार वर्तमान में बदायूँ में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके आईएएस में चयनित होने की सूचना मिलने पर विकास विभाग एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों में हर्ष का माहौल रहा तथा सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

केशव कुमार का प्रशासनिक अनुभव व्यापक रहा है। वे इससे पूर्व डिप्टी कलेक्टर के रूप में बलिया, औरैया, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और गोरखपुर में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट मेरठ, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौतमबुद्धनगर व एटा, ओएसडी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन नोएडा, वक्फ ट्रिब्यूनल सदस्य तथा संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है।

पारिवारिक जीवन की बात करें तो उनकी धर्मपत्नी चिकित्सक हैं तथा उनके एक पुत्र एवं एक पुत्री हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!