Breaking News

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला; एक पक्ष के तीन लोग घायल।

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला; एक पक्ष के तीन लोग घायल।

संवाददाता: शिवेंद्र यादव

बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे, फरसा व कुल्हाड़ी चलने लगे। इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में सर्वेंद्र पुत्र राजवीर सिंह, उनकी पत्नी भारती सिंह और उनकी सास हंसमुख सिंह शामिल हैं। घटना के दौरान गांव में फायरिंग होने की भी चर्चा सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलने पर थाना बिनावर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, सूत्रों के अनुसार दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

थाना बिनावर के इंस्पेक्टर अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तक घायलों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!