Breaking News

बदायूं में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा।

बदायूं में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा।

संवाददाता: शिवेंद्र यादव

बदायूं। अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा एवं विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मोहल्ला चौबे स्थित प्राचीन देवी मठिया मंदिर में विधि-विधान से पूजन और यज्ञ के साथ हुई।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पं. अमन मयंक शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम को समर्पित यज्ञ में आहुति देकर पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद भगवान परशुराम चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर पं. अमन मयंक शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सप्त चिरंजीवियों में से एक हैं और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव सनातन धर्म के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण भी किया गया। इसके उपरांत शहर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में विप्रजनों ने भाग लेकर श्रद्धा व्यक्त की।

इस मौके पर पं. अजय शर्मा, पं. गौतम शर्मा, पं. शिवकांत शर्मा, पं. राजुल शर्मा, पं. आशुतोष शर्मा, पं. अंकुर उपाध्याय, पं. नितिन तिवारी, पं. गौरव पाठक, पं. सौरभ शंखधार, पं. गौतम मिश्रा, पं. अंकित शंखधार, पं. कुनाल पाठक, पं. मधुरानंद शर्मा, पं. राहुल त्रिवेदी, पं. इलू शंखधार, पं. कृष्ण अवतार शर्मा, पं. अपूर्व उपाध्याय, पं. मोनू मिश्रा, पं. सोनू शर्मा, पं. अमित मिश्रा, पं. अमित शंखधार, पं. शांतनु दुबे, पं. अरुण शर्मा, पं. संजय पाठक, पं. तरुण शर्मा, पं. मुनेन्द्र शर्मा, पं. शिवम उपाध्याय, निहार पाराशरी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!