Breaking News

बिसौली में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा और अधिकारों पर दी जानकारी।

बिसौली में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा और अधिकारों पर दी जानकारी।

आई एम खान 

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरिया में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना रहा।

इस दौरान महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में टीम ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसे टोल फ्री नंबरों का उपयोग कर सकती हैं।

कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है। इस अवसर पर महिला कांस्टेबल कृष्णा और प्रियंका सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहीं।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!