Breaking News

बिसौली: राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का बिसौली में स्वागत, संगठन मजबूत करने पर दिया जोर। 

राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का बिसौली में स्वागत, संगठन मजबूत करने पर दिया जोर। 

आई एम खान

बिसौली। शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश चौधरी का बिसौली में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर मुकेश चौधरी ने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। साथ ही युवाओं को संगठन में अधिक अवसर और जिम्मेदारी देकर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

मुकेश चौधरी ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की और पार्टी की सफलता का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी जीत की आधारशिला बनेगी।

कार्यक्रम में आर्येंद्र चौधरी (क्षेत्रीय महासचिव, बरेली जोन), अवधेश शर्मा, सुनील गुप्ता, प्रवेश शर्मा, किशनपाल, बॉबी सिंह, सुरेंद्र चौधरी, जितेंद्र मौर्य, हरज्ञान सिंह, राजपाल, अनेक पाल, गोपाल गुप्ता, प्रवीण चौधरी, अनुज चौधरी, विकास, अजयवीर, अमन चौधरी, पप्पू चौधरी, शिवू, प्रकाश, अशोक, राकेश, वीनू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!