Breaking News

बिसौली: अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस का सख्त अभियान, हाईवे पर लगे ठेले-दुकान हटवाए।

अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस का सख्त अभियान, हाईवे पर लगे ठेले-दुकान हटवाए।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में बढ़ती अतिक्रमण की समस्या को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने पुलिस बल के साथ बाजार एवं हाईवे क्षेत्र में अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर में किसी भी स्थिति में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि अतिक्रमण के कारण नगर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

पुलिस द्वारा हाईवे किनारे लगी सब्जी की दुकानों और फल के ठेलों को हटवाया गया। इस कार्रवाई से लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्थायी अतिक्रमण के कारण वाहनों की आवाजाही में काफी दिक्कत होती थी।

पुलिस इंस्पेक्टर ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में सड़क पर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर को जाम मुक्त बनाए रखने के लिए यह अभियान प्रतिदिन जारी रहेगा।

इस दौरान चौकी इंचार्ज अमित चौहान, एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से नगरवासियों में राहत की उम्मीद जगी है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!