Breaking News

बिसौली: नवरंभ उत्सव व मेधावी छात्र सम्मान के साथ विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न।

नवरंभ उत्सव व मेधावी छात्र सम्मान के साथ विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न।

आई एम खान 

बिसौली। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोट में नवरंभ उत्सव, मेधावी छात्र सम्मान समारोह और वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एआरपी रानी, मचिन शर्मा, सौरभ पाठक तथा ग्राम प्रधान मोहित सक्सेना ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक और बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर स्कूल चलो अभियान की भी शुरुआत की गई, जिसमें एआरपी, ग्राम प्रधान और गांव के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। विद्यालय स्टाफ की ओर से कक्षा 5 के विद्यार्थियों को विदाई स्वरूप उपहार दिए गए, वहीं नवप्रवेशी बच्चों का भी स्वागत करते हुए उन्हें उपहार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चंचल उपाध्याय ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर खुशबू गहलोत, नीतू शर्मा, प्रतिभा शर्मा, एकता कुमारी सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …