Breaking News

बिसौली: संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में सत्र के पहले दिन पुस्तक वितरण, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत।

संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में सत्र के पहले दिन पुस्तक वितरण, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत।

आई एम खान 

बिसौली। संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में शैक्षिक सत्र 2026-27 के पहले दिन कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं को पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नवप्रवेशी बच्चों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और इसके बाद सभी विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित कीं। उन्होंने विद्यालय को जनपद का आदर्श विद्यालय बताते हुए यहां के समस्त शिक्षकों और स्टाफ की सराहना की।

इस मौके पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जनपद में सर्वाधिक 18 विद्यार्थियों को सफलता दिलाने वाले विद्यालय के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि इस विद्यालय में हर वर्ष विद्यार्थियों को गृह कार्य पुस्तिका भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

सत्र के पहले दिन कक्षा एक में चार नए विद्यार्थियों का प्रवेश भी कराया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, ताकि अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया जा सके।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह, उपाध्यक्ष हिरदेश बाबू, प्रधानाध्यापक कुंवरसेन, सहायक अध्यापक चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …