Breaking News

कासगंज: सहावर क्षेत्र में घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, विरोध करने पर पशुपालक के साथ मारपीट कर पिकअप से फरार हुए चोर।

कासगंज: सहावर क्षेत्र में घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, विरोध करने पर पशुपालक के साथ मारपीट कर पिकअप से फरार हुए चोर।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद के सहावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमीरसा में चोरों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर के बाहर बंधी भैंस को निशाना बनाते हुए उसे चुरा लिया और मैक्स पिकअप वाहन में लादकर फरार हो गए। इस दौरान जब पशुपालक और परिजनों ने चोरों का विरोध करने की कोशिश की, तो बेखौफ चोरों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पशुपालक मनोज कुमार ने अपने घर के बाहर दो भैंसें बांध रखी थीं। मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से वहां पहुंचकर एक भैंस को खोला और उसे मैक्स पिकअप गाड़ी में लादने लगे। इसी बीच आहट होने पर मुकेश की नींद खुल गई। उसने तुरंत चोरों का पीछा किया और उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि चोरों ने विरोध करने पर मनोज, योगेश और चंद्रपाल के साथ मारपीट की। शोर शराबा होने पर जब तक ग्रामीण एकत्र होते, तब तक चोर भैंस समेत गाड़ी लेकर फरार हो चुके थे।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। लोगों ने काफी दूर तक चोरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पशुपालकों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में रात के वक्त पुलिस गश्त नगण्य होने के कारण चोरों के हौसले आसमान छू रहे हैं। इससे पहले भी इस इलाके में पशु चोरी की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

पीड़ितों और ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त को तत्काल प्रभाव से बढ़ाया जाए, मुख्य मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग हो और जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा कर चोरी गई भैंस बरामद की जाए। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन और आगामी विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

बाइट- मनोज कुमार, पीड़ित।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बरेली: झारखंड से संचालित हो रहे अफीम तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, एसओजी और सुभाषनगर पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर दबोचे।

बरेली: झारखंड से संचालित हो रहे अफीम तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, एसओजी और सुभाषनगर पुलिस …

error: Content is protected !!