Breaking News

तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाइक सवार की मौत, गांव में मातम।

तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाइक सवार की मौत, गांव में मातम।

राजन सिंह, संवाददाता

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के निदीलपुर गांव के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। बताया गया कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे जाकर दीवार से भी जा भिड़ी। घटना के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

हादसे में नेकनामपुर गांव निवासी उपेंद्र सिंह (57) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते बड़ा हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!