Breaking News

बरेली: कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी।

कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम

बरेली। सावन मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस और जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। कांवड़ मार्गों, प्रमुख शिवालयों और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही पूरे यात्रा मार्ग की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी।

पुलिस लाइन स्थित एकीकृत कंट्रोल रूम से प्रमुख चौराहों और कांवड़ मार्गों पर लगे कैमरों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिस बल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। ये पुलिसकर्मी कांवड़ियों के बीच रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।

महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख पड़ावों, शिविरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी स्थिति में उन्हें तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं तथा भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का पालन करने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। वहीं जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि पुलिस, प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समन्वय से यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की व्यापक कार्ययोजना लागू की गई है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …