Breaking News

बरेली: मीरगंज पुलिस का बड़ा खुलासा: महिलाओं को निशाना बनाने वाला कुंडल लुटेरा गिरोह गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

मीरगंज पुलिस का बड़ा खुलासा: महिलाओं को निशाना बनाने वाला कुंडल लुटेरा गिरोह गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

एक बदमाश के पैर में गोली लगी, महिला साथी समेत चार गिरफ्तार; लूटे गए सोने के कुंडल बरामद।

संवाददाता: मोहम्मद वसीम

बरेली। बरेली की मीरगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर टप्पेबाजी और कुंडल लूटने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में गिरोह की एक महिला सदस्य को भी दबोच लिया गया, जिसके पास से लूटे गए सोने के आभूषण बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्त के दौरान कुल्छा पेट्रोल पंप से नगरिया सादात मार्ग पर मजार के पास कुछ संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया गया था। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मेरठ निवासी अमन उर्फ शहजाद उर्फ शहजादे के पैर में गोली लग गई। मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे उसके अन्य साथियों—रामपुर निवासी पप्पू सिंह उर्फ फौजी और आसिफ को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

घायल बदमाश अमन को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज भेजा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस, एक अवैध चाकू, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पकड़े गए बदमाशों से जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने 15 जुलाई को मीरगंज बाजार में एक महिला से टप्पेबाजी कर सोने के कुंडल लूटने की बात कबूल की। आरोपियों की निशानदेही पर इस गिरोह में शामिल महिला सदस्य फईमा (पत्नी आसिफ) का नाम सामने आया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रामपुर-बरेली रोड पर लाभारी चौकी के आगे घेराबंदी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर लूटे गए सोने के कुंडल बरामद कर लिए गए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह गिरोह मेरठ से लेकर रामपुर और बरेली तक सक्रिय था। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इन बदमाशों ने आसपास के अन्य जिलों में भी इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड क्या हैं।

बाइट अरूण कुमार सिंह सीओ बहेड़ी।

 

 

Spread the love

Check Also

बहेड़ी: चेकपोस्ट पर पुलिसिया खौफ से रेलवे ट्रैक पर दौड़े ट्रक चालक और क्लीनर, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत।

बहेड़ी: चेकपोस्ट पर पुलिसिया खौफ से रेलवे ट्रैक पर दौड़े ट्रक चालक और क्लीनर, ट्रेन …