Breaking News

बहेड़ी: चेकपोस्ट पर पुलिसिया खौफ से रेलवे ट्रैक पर दौड़े ट्रक चालक और क्लीनर, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत।

बहेड़ी: चेकपोस्ट पर पुलिसिया खौफ से रेलवे ट्रैक पर दौड़े ट्रक चालक और क्लीनर, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित डंडियां चेकपोस्ट के पास रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक और उसके क्लीनर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान देवरनिया थाना क्षेत्र के मुंडिया जागीर निवासी ट्रक चालक वासिफ और उसके 20 वर्षीय क्लीनर इरफान के रूप में हुई है। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा डंडे लेकर दौड़ाए जाने के कारण वे जान बचाने के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ भागे थे, तभी बरेली की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए।

घटना के बाद से इलाके में भारी हंगामा हुआ और गुस्साए लोगों ने पुलिस पर अवैध वसूली और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह और इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक वासिफ के भाई आसिफ और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चेकपोस्ट पर अवैध वसूली का खेल चलता है और यदि पुलिसकर्मियों ने उन्हें न दौड़ाया होता तो यह हादसा टल सकता था। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि चेकपोस्ट की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Spread the love

Check Also

बरेली: एसएसपी अनुराग आर्य ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को सौंपी नई जिम्मेदारियां।

बरेली: एसएसपी अनुराग आर्य ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को सौंपी …