Breaking News

बरेली: प्रसव के बाद महिला से मारपीट का आरोप, आरोपी पति की तलाश में पुलिस। 

प्रसव के बाद महिला से मारपीट का आरोप, आरोपी पति की तलाश में पुलिस। 

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। थाना भमोरा क्षेत्र के गांव खेड़ा में एक नवप्रसूता महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि ऑपरेशन से डिलीवरी के कुछ दिन बाद ही उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ हिंसा की। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को पूनम ने सर्जरी के माध्यम से बच्चे को जन्म दिया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रही थी। महिला का आरोप है कि पूर्व में भी उसके साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत उसने थाना भमोरा में दर्ज कराई थी।

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन वह बच्चे के जन्म से संबंधित औपचारिक कार्य के लिए बैंक गई थी। वापसी में ट्रेन छूट जाने और शिशु की तबीयत खराब होने के कारण वह देर से गांव पहुंची। इसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की और परिवार की एक अन्य महिला ने उसका बचाव करने से रोका।

मारपीट के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। एहतियातन सुरक्षा के लिए एक महिला पुलिसकर्मी की तैनाती भी की गई है।

घटना के बाद से आरोपी पति के फरार होने की सूचना है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा आरोपी की तलाश की जा रही है। मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा होने के कारण पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!