Breaking News

बरेली: फर्जी आईएएस बनकर युवती ने रचाई शादी, पति से 40 लाख की डिमांड करने पर गिरफ्तार।

बरेली: फर्जी आईएएस बनकर युवती ने रचाई शादी, पति से 40 लाख की डिमांड करने पर गिरफ्तार।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली: सोशल मीडिया पर खुद को आईएएस अधिकारी बताकर एक युवक को प्रेम जाल में फंसाने और शादी करने के बाद 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती को फरीदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती ने अपनी पहचान छिपाकर और फर्जी फोटो-वीडियो के जरिए न केवल शादी की, बल्कि बाद में पति पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

मामला फरीदपुर थाना क्षेत्र के पचौमी गांव निवासी अभिषेक कुमार की शिकायत से जुड़ा है। अभिषेक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि बदायूं जिले के सतेती गांव निवासी साधना नाम की युवती ने उसे खुद को आईएएस अधिकारी बताया था। युवती ने सोशल मीडिया पर भी उच्च प्रशासनिक अधिकारी की वर्दी में अपनी फर्जी तस्वीरें और वीडियो वायरल किए थे, जिससे अभिषेक को उसकी पहचान पर भरोसा हो गया।

अभिषेक ने बताया कि युवती के झांसे में आकर उसने उससे शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही जब युवती की असलियत सामने आई, तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद साधना ने अपने पति अभिषेक पर 40 लाख रुपये देने का दबाव बनाना शुरू किया और न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं। 27 जून को अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस ने दबिश देकर आरोपी युवती को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान युवती ने स्वीकार किया कि उसने फर्जी पहचान बनाकर आईएएस अधिकारी का स्वांग रचा था। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपी युवती के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस पूरे मामले के डिजिटल साक्ष्यों और सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस धोखाधड़ी में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

बाइट- अंशिका वर्मा एसपी दक्षिणी बरेली।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!