Breaking News

अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, घायल साथी अस्पताल में भर्ती। 

अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, घायल साथी अस्पताल में भर्ती। 

अमित कुमार ओझा | संवाददाता

कमालपुर, चन्दौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के समीप सोमवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 44 वर्षीय बाल मुकुंद अग्रहरि की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार नीरज मोदनवाल उर्फ निक्की गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाल मुकुंद अग्रहरि अपने पड़ोसी नीरज मोदनवाल के साथ बाइक से वाराणसी जा रहे थे। देर रात सड़क पर बने ब्रेकर के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

इस दुर्घटना में बाल मुकुंद अग्रहरि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल नीरज मोदनवाल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

मृतक के छोटे भाई चंदन अग्रहरि की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और वाहन की तलाश में जुट गई है।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण एकत्र हो गए। मृतक की मां श्यामरति सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि बाल मुकुंद अग्रहरि मुंबई में एक निजी विद्यालय में स्कूली बस चालक के रूप में कार्यरत थे। वह 8 फरवरी को अपने पिता गोर्वधन अग्रहरि के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गांव आए थे और मंगलवार को मुंबई लौटने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही हादसे में उनकी जान चली गई।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …