Breaking News

बलरामपुर: बहूभोज कार्यक्रम में विवाद के बाद हत्या, पुलिस ने 14 आरोपियों को आला कत्ल के साथ दबोचा।

बलरामपुर: बहूभोज कार्यक्रम में विवाद के बाद हत्या, पुलिस ने 14 आरोपियों को आला कत्ल के साथ दबोचा।

संवाददाता: गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर (यूपी): जनपद के थाना तुलसीपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चमरबोझिया में एक वैवाहिक समारोह के दौरान हुई हिंसक झड़प और हत्या के मामले में स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मुकदमे से संबंधित 14 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल और अन्य हथियार बरामद किए हैं। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

घटनाक्रम के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 की रात्रि को चमरबोझिया निवासी मोहित पुत्र राजकिशोर ने थाने में तहरीर देकर सूचित किया था कि उनका 27 वर्षीय भाई कमलेश, पूर्व प्रधान नन्हेलाल के भतीजे रवि की शादी के बहूभोज कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाच-गाने के दौरान कुछ लोगों से उसकी कहा-सुनी हो गई।

विवाद इतना बढ़ा कि विपक्षी गणों ने कमलेश पर लोहे के पल्टे और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कमलेश को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर 15 नामजद और 5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।

थाना तुलसीपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर मध्यनगरी रोड स्थित नन्हेलाल की आटा चक्की के पास घेराबंदी कर 14 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया टूटा हुआ लोहे का पल्टा, लाठी और डंडे बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने सभी गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत उन्हें विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना कर दिया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास जगा है, वहीं पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Byte – विकास कुमार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!