Breaking News

बलरामपुर: कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, पूर्व IAS डॉ. राकेश वर्मा और साउथ एक्ट्रेस ज़ारा खान ने थामा हाथ।

बलरामपुर: कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, पूर्व IAS डॉ. राकेश वर्मा और साउथ एक्ट्रेस ज़ारा खान ने थामा हाथ।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर। कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुहेल अख्तर अंसारी और उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान की मौजूदगी में कांग्रेस कुनबे में बड़ा इजाफा हुआ है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और साउथ फिल्मों की प्रसिद्ध एक्ट्रेस ज़ारा खान ने आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी में शामिल हुए दोनों नए सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं लोग: हसीब खान

इस अवसर पर कांग्रेस नेता हसीब खान ने कहा कि देश में राहुल गांधी की नीतियों और उनकी जनहित की सोच से प्रभावित होकर लगातार लोग कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे हैं, जिससे पार्टी का कारवां तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से छात्रों, युवाओं और समाज के हर वर्ग के साथ मजबूती से खड़ी है। जो लोग न्याय के लिए दर-दर भटकते हैं और जिनकी थानों में सुनवाई नहीं होती, कांग्रेस पार्टी हर कदम पर उनके साथ खड़ी नजर आती है।

हसीब खान ने विश्वास जताते हुए कहा कि जनता के भरोसे और राहुल गांधी के नेतृत्व से प्रेरित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, और इसी का परिणाम है कि वर्ष 2029 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

कांग्रेस नेता हसीब खान ने आगे कहा कि यह अभी केवल शुरुआत है। आने वाले समय में चौहान समाज, निषाद समाज, राजभर समाज समेत अन्य कई राजनीतिक दलों और समुदायों के प्रमुख लोगों को भी कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।

 

 

Spread the love

Check Also

महिला थाना शाहजहांपुर: पति-पत्नी के बीच चला आ रहा पारिवारिक विवाद समाप्त, आपसी सहमति से हुआ समझौता।

महिला थाना शाहजहांपुर: पति-पत्नी के बीच चला आ रहा पारिवारिक विवाद समाप्त, आपसी सहमति से …