Breaking News

बदायूं: सिविल लाइन थाने से पुलिस हिरासत से भागा वांछित अभियुक्त, लापरवाही पर पुलिसकर्मी सस्पेंड और 25 हजार का इनाम घोषित।

बदायूं: सिविल लाइन थाने से पुलिस हिरासत से भागा वांछित अभियुक्त, लापरवाही पर पुलिसकर्मी सस्पेंड और 25 हजार का इनाम घोषित।

बदायूं: जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां 7 सितंबर 2026 को दर्ज मुकदमे में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करके थाने लाया गया था। लेकिन, शातिर अभियुक्त मौका पाकर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया।

घटना की भनक लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और इस मामले में लापरवाही बरतने वाले संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही, फरार हुए अभियुक्त के खिलाफ थाना सिविल लाइन में एक और नया अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फरार अभियुक्त की जल्द से जल्द धरपकड़ के लिए पुलिस विभाग की ओर से 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अभियुक्त को दबोचने के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न।

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न। …