Breaking News

बदायूं: खेत की रखवाली कर रहे किसान का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण, पुलिस जांच में जुटी।

बदायूं: खेत की रखवाली कर रहे किसान का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण, पुलिस जांच में जुटी।

शिवेन्द्र यादव, संवाददाता 

बदायूं। बदायूं जनपद में थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव महरौली से एक बेहद चिंताजनक मामला प्रकाश में आया है। यहाँ मक्के की फसल की रखवाली करने गए 50 वर्षीय किसान धनपाल रविवार रात से अचानक लापता हो गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटनाक्रम के अनुसार धनपाल रविवार की रात खाना खाने के बाद अपने खेत पर सोने के लिए गए थे, लेकिन जब सोमवार सुबह वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

परिजनों ने जब उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन नहीं उठा, जिसके बाद वे तलाश करते हुए सीधे खेत पर पहुँचे। वहां का दृश्य देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि चारपाई पर धनपाल की बैटरी और मोबाइल फोन तो सुरक्षित रखे थे, लेकिन धनपाल वहां से गायब थे। परिवार ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहाँ काफी खोजबीन की, परंतु उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।

इस रहस्यमयी गुमशुदगी से परेशान होकर किसान के भाई भूरे ने थाना मूसाझाग पुलिस को तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि परिजनों द्वारा व्यक्त किए गए शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!