Breaking News

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने की विकास कार्यों की समीक्षा, तय समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश।

सीडीओ गामिनी सिंगला ने की विकास कार्यों की समीक्षा, तय समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश।

बदायूँ: मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में निर्माण कार्यों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सभी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और प्रशासकीय विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सीडीओ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा किया जाए।

बैठक के दौरान सीडीओ ने विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (DRDA) तथा अन्य संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के साथ की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापरक ढंग से पूरा कराया जाए। साथ ही, कार्यों की प्रगति पर विशेष नजर रखते हुए तय मानकों के अनुरूप काम सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसके पश्चात, सीडीओ ने विकास भवन सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा जिला कार्यक्रम अधिकारी और समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों (CDPO) के साथ की। उन्होंने विभागीय योजनाओं तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों में तेजी लाते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: यूजीसी आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

  यूजीसी आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। …