Breaking News

बदायूँ: सीडीओ गामिनी सिंगला ने प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, बच्चों संग किया भोजन।

बदायूँ: सीडीओ गामिनी सिंगला ने प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, बच्चों संग किया भोजन।

बदायूँ। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) गामिनी सिंगला ने सोमवार को विकास खंड जगत के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय नरऊ बुजुर्ग और वहां स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों से शिक्षा से जुड़े सवाल-जवाब किए और उनके साथ बैठकर मिड-डे-मील का भोजन भी किया।

निरीक्षण के समय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और उनका पूरा स्टाफ उपस्थित मिला। सीडीओ ने बच्चों को परोसे जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को परखा, जो जांच में संतोषजनक पाई गई। हालांकि, जब उन्होंने रसोईघर का मुआयना किया तो वहां साफ-सफाई की कमी और उचित प्रकाश व्यवस्था न होने पर खासी नाराजगी जताई। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर और विशेषकर रसोईघर में साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जाएं तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को पूरी तरह स्वच्छ और सुरक्षित माहौल मिल सके।

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र नरऊ बुजुर्ग का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यहां भी साफ-सफाई के अभाव को देखते हुए उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि केंद्र पर साफ-सफाई दुरुस्त कराई जाए। साथ ही सभी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को अपनी ड्यूटी के दौरान निर्धारित यूनिफॉर्म में रहने के निर्देश जारी करने को कहा। सीडीओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ताकीद किया कि वे जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें ताकि व्यवस्थाओं में लगातार सुधार बना रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, चार गांवों में बांटी गई राहत सामग्री।

बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, चार गांवों में बांटी गई राहत सामग्री। सहसवान (बदायूं)। तहसील …