Breaking News

बदायूं: वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम पर जोर, स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में आयोजित हुई इनसेप्शन वर्कशॉप।

बदायूं: वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम पर जोर, स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में आयोजित हुई इनसेप्शन वर्कशॉप।

बदायूं। जनपद में मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को जनपद स्तरीय इनसेप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। पीएसआई इंडिया के एम्बेड कार्यक्रम के तहत आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. विकास शर्मा ने की।

बैठक के दौरान एम्बेड कार्यक्रम के फील्ड प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर परमवीर सिंह ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों, आगामी कार्ययोजनाओं, विभागीय तालमेल और समुदाय में जागरूकता बढ़ाने से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और निर्धारित गतिविधियों को पूरी पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर एसीएमओ वीबीडी डॉ. मोहन झा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. असलम, जिला मलेरिया अधिकारी अमित कुमार तिवारी सहित जनपद के समस्त मलेरिया निरीक्षक उपस्थित रहे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस कार्यक्रम के जरिए जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और वेक्टर जनित रोगों के प्रसार को प्रभावी रूप से रोकना है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, चार गांवों में बांटी गई राहत सामग्री।

बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, चार गांवों में बांटी गई राहत सामग्री। सहसवान (बदायूं)। तहसील …