Breaking News

बदायूँ: मालवीय आवास पर भाकियू का धरना जारी, 15 मई को टिकैत साहब की जयंती पर होगा बड़ा निर्णय।

बदायूँ: मालवीय आवास पर भाकियू का धरना जारी, 15 मई को टिकैत साहब की जयंती पर होगा बड़ा निर्णय।

बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का मालवीय आवास गृह पर चल रहा धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी निरंतर जारी रहा। धरना स्थल पर पहुँचे पदाधिकारियों ने जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया। यूनियन के जिला अध्यक्ष रामा शंकर शंखधार ने घोषणा की है कि आगामी 15 मई को जिले के समस्त पदाधिकारी मालवीय आवास पर एकत्र होंगे, जहाँ चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत साहब की जयंती मनाने के साथ-साथ संगठन द्वारा कुछ कड़े और अहम निर्णय लिए जाएंगे।

किसान नेताओं का आरोप है कि वर्तमान में जनपद के सरकारी विभाग पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं। जिला अध्यक्ष ने कृषि और पुलिस विभाग पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के साथ किया जा रहा बर्ताव उचित नहीं है। उन्होंने खाद की कालाबाजारी और चेकिंग के नाम पर गरीबों के आर्थिक शोषण का मुद्दा भी उठाया। यूनियन ने विशेष रूप से बिनावर थाने में संगठन के तहसील उपाध्यक्ष के विरुद्ध एससी एक्ट के तहत दर्ज की गई एफआईआर को पूरी तरह फर्जी बताते हुए इसे धनउगाही और उत्पीड़न का जरिया बताया।

15 मई को होने वाली बड़ी बैठक में सर्वसम्मति से इस उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। धरना स्थल पर जिला अध्यक्ष रामा शंकर शंखधार के साथ युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, तहसील उपाध्यक्ष कैसर अली, भंवर पाल सिंह, ब्लॉक सचिव बृजपाल प्रजापति, पप्पू सागर, ओमकार, अरविंद, नेत्रपाल सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!