Breaking News

बिसौली: देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में समर कैंप का आगाज़: बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग, कलाकृतियों से मोहा मन।

देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में समर कैंप का आगाज़: बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग, कलाकृतियों से मोहा मन।

आई एम खान 

बिसौली। स्थानीय श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में बच्चों की सृजनात्मकता को नया आयाम देने के लिए ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर (समर कैंप) का भव्य शुभारंभ किया गया। इस शिविर में कक्षा एक से तीन तक के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं को रंगोली, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी, क्ले मॉडलिंग, डांस और इंग्लिश स्पीकिंग जैसी विभिन्न विधाओं की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने मिट्टी (क्ले) की मदद से भगवान शिव, गणेश जी, शिवलिंग सहित विभिन्न फल और फूलों की आकर्षक आकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समर कैंप का संचालन कर रहीं शिक्षिका श्वेता शर्मा ने कहा कि बच्चों में हुनर की कोई कमी नहीं होती, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच देकर निखारने की आवश्यकता है। प्रशिक्षण शिविर में शिक्षिका सुंदरी, विनीता, स्वाती सक्सेना, दिव्या चौहान, सिम्मी, रीता, नीलोफर, चेतना, नीलम, शगुफ्ता, सुरभि मिश्रा, कुमकुम मिश्रा और अर्चना रस्तोगी के निर्देशन में बच्चों ने साज-सज्जा के अनुपम सामान और ग्रीटिंग कार्ड्स तैयार किए। शिविर के दौरान आरव गौर, अंश कश्यप, आर्यन सिंह, अन्वी, आशुतोष, अर्जुन सिंह, अनिका यादव, बिपाशा, हर्ष यादव, जय यादव, मयंक, महक, मिस्टी, निशा, पंकज शर्मा और तान्या पाठक सहित अन्य छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनू बत्रा ने शिक्षकों के समर्पण और बच्चों के उत्साह की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ इस तरह की पाठ्येतर गतिविधियां बच्चों की कल्पना शक्ति को तीव्र करती हैं और उनमें रचनात्मक सोच का विकास करती हैं। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!