Breaking News

बबुरी थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

बबुरी थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

संवाददाता: शैलेश सिंह

चंदौली। थाना बबुरी पुलिस ने वारंटी अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) तथा क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त दारा राम पुत्र स्व. परदेशी राम, निवासी ग्राम दिघवट, थाना बबुरी, जनपद चंदौली के विरुद्ध मुकदमा संख्या 258/23, अपराध संख्या 08/23, धारा 376, 323 एवं 506 भादवि के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस टीम ने उसे 21 फरवरी 2026 को थाना क्षेत्र के पचोखर गांव स्थित उसके घर से सुबह लगभग 11 बजे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा एवं उपनिरीक्षक संजीत सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और अपराधियों में पुलिस का भय कायम रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!