Breaking News

बरेली में युवक की मौत के बाद पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग।

भुता के मैना बाजार में घर के कमरे में मिला 20 वर्षीय सुरजीत का शव, परिजनों का दावा—पूछताछ के लिए ले गई थी पुलिस।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। भुता थाना क्षेत्र के मैना बाजार में 20 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार सुबह सुरजीत कश्यप का शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि एक युवती से जुड़े मामले में पुलिस उसे परेशान कर रही थी। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों के मुताबिक, सुरजीत का पड़ोसी गांव मेहतपुर कलां की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। कुछ समय पहले युवती किसी अन्य युवक के साथ चली गई थी। इसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। परिवार का आरोप है कि इसी मामले में पुलिस सुरजीत को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए बुला रही थी और उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।

मृतक के रिश्ते के भाई ने आरोप लगाया कि बुधवार को पुलिस सुरजीत को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। आरोप है कि पूछताछ के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। परिजनों के अनुसार, गुरुवार शाम पुलिस उसे घर छोड़ गई थी। रात में खाना खाने के बाद सुरजीत अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने कमरे में देखा तो उसका शव लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुरजीत पांच भाई-बहनों में बीच का था और सब्जी बेचकर परिवार की आर्थिक मदद करता था। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच और पुलिस का विस्तृत पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बाइट :- संदीप सिंह सीओ फरीदपुर

बाइट- भाई

Spread the love

Check Also

न्यायालय की हवालात से बंदी फरार, आठ पुलिसकर्मी निलंबित।

फरार बंदी समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें। …